फैजाबाद कैंट को अब जाना जाएगा अयोध्या कैंट के नाम से

फैजाबाद कैंट को अब जाना जाएगा अयोध्या कैंट के नाम से

अयोध्या/लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7
                 फैजाबाद कैंट इलाके को अब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा। रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने कुछ दिन पहले इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज गजट जारी किया गया है। गजट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 23 नवंबर 2018 को एक मंडल और एक जिले का नाम परिवर्तित कर चुकी है। फैजाबाद मंडल का नाम अयोध्या मंडल तो वहीं फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या जिला कर दिया गया है क्योंकि फैजाबाद कैंट अयोध्या जिले के अंदर ही है इसलिए फैजाबाद कैंट का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला किया गया है।
गौरतलब है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्टूबर 2021 में फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला किया था। बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने सीएम योगी को फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया था।
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इससे पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या कर चुकी है।जबकि मुगलसराय का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय नगर किया जा चुका है। राज्य सरकार ने कुछ समय पहले झांसी रेलवे स्टेशन का नाम रानी लक्ष्मी बाई के नाम पर रखने की सिफारिश की है। इसके अलावा हाल ही में योगी सरकार ने दिल्ली में यूपी सदन का नाम अब उत्तर प्रदेश सदन त्रिवेणी जबकि यूपी भवन का नाम उत्तर प्रदेश भवन संगम रखने का ऐलान किया था।
Previous articleबैंक कर्मियों की मिलीभगत से जालसाजों ने उड़ा दिया 146 करोड़ 
Next articleलोमहर्षक हादसा ! स्कूल जाते चार मासूमों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?