बंगाल की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बंगाल की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
              भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में हुई जीत के बाद पूरे देश में उत्सव का माहौल है।इसी क्रम में शाहगंज नगर में भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।नगर के रामलीला भवन चौक पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी साझा की और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।इस दौरान“बंगाल में खेला हो गया,झालमुरी ने किया कमाल”जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल,मंडल महामंत्री कालीचरण जायसवाल,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल,मंडल उपाध्यक्ष ओम चौरसिया,मंडल मंत्री महेश लालवानी,भुनेश्वर मोदनवाल,अनुराग अग्रहरि,प्रिंस गौतम,संदीप जायसवाल,अजय अग्रहरि,उमेश जायसवाल,अरुण चौहान और सर्वेश चंद्र शास्त्री सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का परिणाम है।उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी आगे भी इसी तरह जनसेवा और विकास के कार्य करती रहेगी।
Previous articleपड़ोसन ने 14 वर्षीय किशोर को नहर में धक्का देकर की हत्या
Next articleदिल्ली में अनवार पब्लिक स्कूल को राष्ट्रीय सम्मान, ‘वर्ष का सबसे नवाचारी विद्यालय’ बना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?