बड़ागांव में पांचवीं मोहर्रम का जुलूस निकला
# ज़ुल्फ़िकार अलम व ज़ुलजना के साथ अकीदतमंदों ने किया मातम
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
क्षेत्र के बड़ागांव चहार रौज़ा में रविवार को पांचवीं मोहर्रम का पारंपरिक जुलूस अकीदत और शोक के माहौल में निकाला गया।जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और नौहाख्वानी व सीनाज़नी कर हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।शाम करीब 4:30 बजे शुरु हुए जुलूस का आगाज़ मौलाना सैयद आज़मी अब्बास की तकरीर से हुआ।

हुसैनी मिशन के सदर सैयद जीशान हैदर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन असगर मेहदी गुड्डू ने किया।जुलूस में ज़ुल्फ़िकार अलम और ज़ुलजना शामिल रहे।अंजुमन नासरुल अज़ा के साहिबे व्याज असलम, वकील एवं अशफ़ाक हुसैन ने अपने साथियों के साथ नौहाख्वानी और सीनाज़नी करते हुए जुलूस को आगे बढ़ाया।जुलूस अपने पारंपरिक मार्ग से होते हुए बड़ागांव बाज़ार पहुंचा और पंजे शरीफ पर जाकर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय अंजुमनों और स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई।जुलूस के समापन पर सैयद एजाज आब्दी ने मर्सिया पेश कर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।जुलूस में सैयद परवेज़ मेहदी,शहर अर्शी,मो.वारिस हाशमी,शमीम हैदर,हसन मेहंदी,बबलू इलेक्ट्रीशियन, रईस अहमद,मो.रज़ा,ज़ाकिर हुसैन,अबूजर आब्दी सहित सैकड़ों अकीदतमंद शामिल रहे।


















