बत्तीस रुपये में भोजन, सरपतहां थाने की टिफिन व्यवस्था बनी चर्चा का विषय

बत्तीस रुपये में भोजन,सरपतहां थाने की टिफिन व्यवस्था बनी चर्चा का विषय

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे 
तहलका 24×7
             सरपतहां थाना क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह द्वारा शुरु की गई टिफिन व्यवस्था इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।थाने और उसकी चारों चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों को अब मात्र 32 रुपये टोकन मनी में दोनों समय पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।थाना परिसर स्थित मेस से तैयार भोजन सीधे चौकियों और बैरकों तक पहुंचाया जा रहा है।
इस व्यवस्था का उद्देश्य व्यस्त ड्यूटी के बीच पुलिसकर्मियों को समय पर भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें खाने की व्यवस्था के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।इस पहल की खास बात यह है कि नियमित भोजन के अलावा सप्ताह में एक दिन विशेष थाली भी दी जा रही है,जिसमें मटन,चिकन,खीर और पूड़ी जैसे व्यंजन शामिल रहते हैं।इससे पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
पुलिसकर्मियों का कहना है कि पहले दूरस्थ चौकियों पर तैनाती के दौरान समय पर भोजन मिलना मुश्किल हो जाता था,लेकिन नई व्यवस्था से यह समस्या काफी हद तक दूर हो गई है।कम खर्च में नियमित और गर्म भोजन मिलने से ड्यूटी पर भी सकारात्मक असर पड़ रहा है।सर्किल के अन्य थानों में फिलहाल ऐसी व्यवस्था देखने को नहीं मिली है।ऐसे में सरपतहां थाना की यह पहल जिले में एक मिसाल के रुप में देखी जा रही है।
थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों की दिन-रात की व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था शुरु की गई है।उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से पहले की अपेक्षा कम खर्च में यह व्यवस्था सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।समय पर भोजन मिलने से पुलिसकर्मियों का मनोबल और कार्यक्षमता दोनों बेहतर होती हैं।
Previous articleपुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती और पिता की सड़क हादसे में मौत
Next articleशादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?