पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती और पिता की सड़क हादसे में मौत

पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती और पिता की सड़क हादसे में मौत

पिंडरा,वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
             फूलपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर नागापुर गांव के सामने मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही एक युवती और उसके पिता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोदूपुर,रामनगर निवासी पृथ्वीनाथ सोनकर (64) अपनी पुत्री आंचल सोनकर (20) को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से जौनपुर जा रहे थे।बाइक कटेसर,मुगलसराय निवासी दिनेश सोनकर (23) चला रहा था।सुबह करीब छह बजे पिंडरा बाइपास पर नागापुर गांव के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद बाइक पर पीछे बैठे पृथ्वीनाथ और आंचल सड़क पर गिर गए और ट्रक के पहिये की चपेट में आ गए।दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चालक दिनेश सोनकर बाइक समेत दूर जा गिरा और गंभीर रुप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है।पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती व पिता की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
Previous articleयूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ी चूक, मोबाइल समेत पकड़ा गया अभ्यर्थी, दो दरोगा सहित छह पुलिसकर्मी निलंबित
Next articleबत्तीस रुपये में भोजन, सरपतहां थाने की टिफिन व्यवस्था बनी चर्चा का विषय
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?