27.8 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

बरातियों से भरी बस पर गिरा हाईटेंशन तार 

बरातियों से भरी बस पर गिरा हाईटेंशन तार 

# आग का गोला बनी बस, पांच की जिंदा जलने से मौत 

गाजीपुर। 
स्पेशल डेस्क 
तहलका 24×7 
           सोमवार को 50 बारातियों से भरी बस पर हाईटेंशन तार गिर गया। इसमें बस में करंट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 10 से अधिक घायल हो गए हैं। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनट में पूरी बस जलकर राख हो गई। यही नहीं, जो शव निकाले गए हैं, वह भी बुरी तरह से जल गए। उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
जानकारी के मुताबिक यह बस मऊ के खिरिहा खाजा से बारात लेकर महाहर धाम जा रही थी। बस में सवार लोगों को पहले करंट का तेज झटका लगा। इसके बाद बस में आग लग गई। कुछ ही सेकेंड में बस आग का गोला बन गई। किसी को बस से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद आस-पास के लोग आए। कुछ लोग बस से भी कूदकर बाहर आए। लेकिन, आग इतनी तेज थी कि कोई बस के नजदीक नहीं जा सका।
घटना से गुस्साए लोग पुलिस पर भड़क गए। उन्होंने पथराव कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। लोगों का कहना था कि हाईटेशन लाइन का तार नीचे लटक रहा था, जिसकी वजह से हादसा हुआ। हादसे के बाद डीएम आर्यका अखौरी और एसपी ओमवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाया। उन्होंने माना कि हादसा प्रशासनिक लापरवाही के चलते हुआ।
बाद में वाराणसी जोन के कमिश्नर कौशल राज शर्मा और डीआईजी ओमप्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे। प्रदेश की योगी सरकार ने भी घटना का संज्ञान लिया और पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। सीएम योगी ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और अनिल राजभर को गाजीपुर जिला अस्पताल भेजा। सीएम योगी के आदेश के बाद गाजीपुर जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार देने का फैसला किया है। हादसे में झुलसे लोगों को हर हाल में बचाने का प्रयास किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो वाराणसी या पीजीआई में इलाज कराएंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37304148
Total Visitors
690
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This