21.7 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

बरेली : कांवड़ियों पर पथराव, पुलिस ने पांच आरोपियों को लिया हिरासत में

बरेली : कांवड़ियों पर पथराव, पुलिस ने पांच आरोपियों को लिया हिरासत में

बरेली।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                गांव परगवां में कांवड़ियों के डीजे की आवाज कम कराने की कोशिश पर शुरू हुआ विवाद तूल पकड़ गया। नोक-झोंक के बीच जबरन कांवड़ियों का जनरेटर बंद कर उन पर पानी फेंकने और पथराव करने पर माहौल गरमा गया। कुछ कांवड़ियों से मारपीट भी की गई। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए आगे बढ़ने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान शकीना समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर उन्हें आगे बढ़ाया।
लखौरा गांव के प्रधान राजेंद्र के नेतृत्व में करीब सवा सौ कांवड़ियों का जत्था शुक्रवार को गंगाजल लेने कछला रवाना हुआ था। यह जत्था पड़ोस के गांव परगवां से गुजरा तो ग्राम प्रधान शकीना के घर के सामने कुछ लोगों ने कांवड़ियों से डीजे की आवाज कम करने को कहा। इस पर कहा-सुनी के बीच परगवां के लोगों ने जबरन डीजे का जेनरेटर बंद कर दिया। इस पर विवाद शुरू हो गया। इसी बीच ग्राम प्रधान के घर की छत से कुछ लोगों ने कांवड़ियों पर पानी फेंक दिया और पथराव भी किया। कुछ कांवड़ियों ने इस पर विरोध जताया तो उनके साथ मारपीट कर दी गई। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक आगे बढ़ने से इन्कार कर दिया। कुछ ही देर में एसपी सिटी रवींद्र कुमार और कई थानों की पुलिस परगवां पहुंच गई।
पुलिस के समझाने के बावजूद कांवड़िये आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक आगे न बढ़ने पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान शकीना और उनके ससुर इश्तियाक समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाना कैंट भेज दिया। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में कांवड़ियों को आगे रवाना किया गया।इस संदर्भ में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि लोगों को समझाकर मामला शांत कर दिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। कांवड़ियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37177956
Total Visitors
567
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This