बहुचर्चित समाजसेवी राजेश ने फिर पेश की मानवता की मिशाल
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नगर के समाजसेवी राजेश कुमार ने एक वृद्ध व्यक्ति को वृद्धाश्रम पहुंचवाया जो दो-तीन दिन से सड़क के किनारे पड़ा था। समाजसेवी ने बताया कि वे विकलाँग बच्चों के लिए साईबर कैफे में कुछ जरुरी कागज तैयार करा रहे थे। तभी सन्दीप शुक्ल नामक व्यक्ति का फोन आया उन्होनें बताया कि बीआरपी इंटर कॉलेज गेट के सामने एक असहाय लावारिश वृद्ध व्यक्ति दो-तीन दिन से पड़े हुए है।




















