बालू लदी ट्राली ट्रैक्टर सहित गायब, मुकदमा दर्ज

बालू लदी ट्राली ट्रैक्टर सहित गायब, मुकदमा दर्ज               

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
              जलालपुर क्षेत्र के इजरी बाजार में दुकान पर बालू लादकर खड़ा किया गया ट्रैक्टर ट्राली सहित चोरी हो गया। ट्रैक्टर मालिक सुबह जब दुकान खोलने के लिये पहुंचा तो घटना की जानकारी पर उसके होश उड़ गये। घटना की सूचना पुलिस दी गई।
क्षेत्र के ताला मझवारा गांव निवासी राघवेन्द्र सिंह ने इजरी बाजार में मण्डला इन्टरप्राइजेज नाम से बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान खोल रखा है।ग्राहक को एक ट्राली बालू लेने आया था। दुकानदार ने एक ट्राली बालू लोड करा दिया परन्तु कुछ कारणों से बालू नहीं भेजा सका। ट्रैक्टर व बालू लदी ट्राली दुकान के पास खड़ी करके राघवेंद्र घर चले गये।
अगले दिन सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा ट्रैक्टर ट्राली सहित गायब थी। उन्होंने घटना की तहरीर जलालपुर पुलिस को दी।इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के अनावरण के लिये टीम गठित कर दिया गया है।
Previous article10 साल की उम्र में इकबाल के संपर्क में आया नोमान, पाकिस्तानी जासूस ने बताई पूरी कहानी
Next articleईडी की छापेमारी पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- ईडी सारी हदें पार कर रही
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?