बेटा बनने वाला था दूल्हा, पिता की मौत से माताम का महौल

बेटा बनने वाला था दूल्हा, पिता की मौत से माताम का महौल

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के इमामपुर गांव में बेटे के सिर पर सेहरा बंधने से एक दिन पूर्व पिता की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। हर्षोल्लास में मगन महिलाएं जहां मंगल गीत के साथ नाच गाना कर रही थी। वहीं मौत की खबर आते ही सारी खुशियों पर ग्रहण लग गया। हृदयाघात से मृत पिता का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव का अंतिम संस्कार सुतौली घाट पर कर दिया गया। विवाह की तिथि बदलने को लेकर वधू पक्ष से बातचीत जारी रही।
       
बताते हैं कि गांव निवासी महेंद्र मोदनवाल (56) के पुत्र संदीप के विवाह की तिथि 20 अप्रैल रविवार को तय थी। बारात वाराणसी जाने वाली थी। शुक्रवार की रात अचानक महेंद्र मोदनवाल के सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें जिले के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराए। जहां उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। इधर घर पर भत्तवान की पूजा होने के चलते लोग शादी का उल्लास मना रहे थे। इसी दौरान मौत की खबर आते ही खुशियां मातम में बदल गई।
Previous articleसच छुपाने की कोशिश नाकाम, बेटा ही निकला पिता का हत्यारा
Next articleभाभी के इश्क ने ली देवर की जान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?