बेटी को 2 बोरी गेहूं देने से नाराज बेटे ने की पिता की हत्‍या, मां को किया गंभीर रुप से घायल

बेटी को 2 बोरी गेहूं देने से नाराज बेटे ने की पिता की हत्‍या,मां को किया गंभीर रुप से घायल

बलिया।
तहलका 24×7 
              जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।बेटी को दो बोरी गेहूं देने से आक्रोशित बेटे ने 75 वर्षीय पिता की पीटकर हत्या कर दी और मां को गंभीर रुप से घायल कर दिया।पुलिस आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।रसड़ा क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता ने बताया कि महेंद्र चौहान (75) का शव नत्थूपुर गांव के पास पड़ा हुए होने की सूचना पुलिस को मिली।
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव के पास से ही मृतक की पत्नी घायल अवस्था में पड़ी मिली। जिसको सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पूछताछ के दौरान मृतक के पुत्र शुकुल चौहान द्वारा बताया गया कि पिता ने बेटी को दो बोरी गेंहू दे दिया था।इसको लेकर बेटा पप्पू चौहान से दो दिन से विवाद चल रहा था।शुकुल ने पप्पू चौहान के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है।जिसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर रही है।
Previous articleरेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर लगी आग, समय रहते पाया गया काबू
Next articleसमाजसेवी की पुण्यतिथि पर 26 युवाओं ने किया रक्तदान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?