रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर लगी आग, समय रहते पाया गया काबू

रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर लगी आग,समय रहते पाया गया काबू

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
             आशियाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में संचालित मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई।जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को आग लगने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि भवन के प्रथम व द्वितीय तल पर रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल संचालित है, जिसमें दूसरी मंजिल पर आग लगी थी।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त रुप से राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया।इस दौरान बिल्डिंग में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
रेस्टोरेंट कर्मचारियों के मुताबिक सुबह रेस्टोरेंट खोलते समय चिमनी से धुआं निकलता दिखा,जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी।कर्मचारियों ने प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की,लेकिन स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleराष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिशा सूचक बोर्ड का किया अनावरण 
Next articleबेटी को 2 बोरी गेहूं देने से नाराज बेटे ने की पिता की हत्‍या, मां को किया गंभीर रुप से घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?