बेहतर सेवा का संकल्प लेकर ने पायलटों ने मनाया ईएमटी दिवस

बेहतर सेवा का संकल्प लेकर ने पायलटों ने मनाया ईएमटी दिवस

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एम्बुलेंस कर्मचारियों ने ईएमटी दिवस मनाया और एम्बुलेंस कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। उक्त अवसर पर एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी ईमान ने एंबुलेंस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहाकि हमें जिस कार्य की जिम्मेदारी दी गई है उसे स्वस्थ मन, ईमानदारी व लगन के साथ करना और मरीजों को  बेहतर सेवा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
आज अपनी बेहतर सेवाओं से 108 व 102 एम्बुलेंस सेवा स्वास्थ्य सेवा का प्रमुख अंग हो चुका है, जिससे दिन-रात जरूरतमंद को सेवा पहुंचाई जा रही है। जिला मैनेजर विकास तिवारी ने कहा कि आपदा में एम्बुलेंस कर्मचारियों का प्रमुख योगदान रहा।प्रतिदिन प्रदेश में लगभग हजारों मरीजों की जान एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से बचाई जाती है।
एम्बुलेंस कर्मचारियों ने केक काटकर बेहतर सेवा  का संकल्प दुहराते हुए धूम धाम से ईएमटी दिवस मनाया। इस मौके पर  कुन्दन, धीरज कुमार, अशोक गिरी, राजेन्द्र पाल, धर्मेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, आंचल भारती, उपमा भारती के अलावा  जिले के एम्बुलेंस पायलट  मौजूद रहे।
Previous articleतहसील मुख्यालय पर रहेगी दमकल वाहन : सीओ
Next articleपुलिस ने पीस कमेटी के साथ फ्लैगमार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का दिलाया भरोसा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?