पुलिस ने पीस कमेटी के साथ फ्लैगमार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का दिलाया भरोसा
खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
जनता में भयमुक्त और अपराध मुक्त वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने गुरुवार को टीम गठित कर बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। पीस कमेटी के सदस्यों के साथ पैदल गश्त कर जनता में सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। इसमें थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने तीन टीमें गठित की थीं।

थाना प्रभारी रामाश्रय राय के नेतृत्व में पुलिस ने पीस कमेटी के सदस्यों के साथ नगर में पैदल गश्त किया। इसके माध्यम जनता में सुरक्षा के प्रति विश्वास दिलाया। शरारती तत्वों को आगाह किया कि शांति व्यवस्था में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी तरह मानीकला में चौकी प्रभारी शैलेंद्र राय, गुरैनी में हल्का प्रभारी विद्यासागर सिंह के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया तथा फ्लैगमार्च कर कानून व्यवस्था का भरोसा दिलाया।

गश्त में पुलिस के साथ पीस कमेटी के जगदंबा प्रसाद पाण्डेय, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, सभासद मो.असलम, शांति भूषण मिश्र, रूपेश गुप्ता, एजाज अहमद, मो. इलियास, अमित सोनकर, मो. असलम खान आदि शामिल रहे।


















