बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप, ग्राहक ने शाखा प्रबंधक से की शिकायत

बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप,ग्राहक ने शाखा प्रबंधक से की शिकायत

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
            बैंक ऑफ बड़ौदा की शाहगंज शाखा के ग्राहक ने कर्मचारी पर अभद्र व्यवहार करने तथा उसके प्रार्थना पत्र और आधार कार्ड की प्रति फाड़ देने का आरोप लगाते हुए शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत सौंपी है।शिकायत में मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता राहुल चौबे के अनुसार वह 16 जुलाई को दोपहर लगभग 12:48 बजे बैंक संबंधी कार्य से शाखा पहुंचे थे।उन्होंने काउंटर संख्या-1 पर कार्यरत कर्मचारी को अपना प्रार्थना पत्र और आधार कार्ड की प्रति देते हुए बताया कि परिवार में हाल ही में हुई मृत्यु के कारण वह मानसिक रुप से परेशान हैं,इसलिए उनके आवेदन को स्वीकार कर आवश्यक बैंकिंग प्रक्रिया पूरी कराई जाए।
राहुल चौबे का आरोप है कि कर्मचारी ने उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ अभद्र और असम्मानजनक व्यवहार किया तथा उनके सामने ही प्रार्थना पत्र और आधार कार्ड की प्रति फाड़ दी।उनका कहना है कि इस घटना से उन्हें मानसिक पीड़ा,अपमान और अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ा।
शिकायतकर्ता ने शाखा प्रबंधक से मांग की है कि 16 जुलाई दोपहर 12:48 बजे के आसपास की शाखा की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखकर उसकी जांच कराई जाए तथा काउंटर संख्या-1 पर तैनात कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।साथ ही शिकायत पर हुई कार्रवाई से उन्हें लिखित रुप से भी अवगत कराने का अनुरोध किया है।हालांकि,मामले में बैंक प्रबंधन का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका है।
Previous articleमानसून सत्र में सरकार लाएगी पांच नए विधेयक, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव
Next article15 साल पुराने गैर इरादतन हत्या के मामले में दो को 10-10 साल की सजा जौनपुर। गुलाम साबिर तहलका 24×7 वर्ष 2011 के गैर इरादतन हत्या मामले में अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ/विशेष न्यायाधीश ई.सी. एक्ट की अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दो अभियुक्तों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और 31-31 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार, मु.अ.सं. 798/2011 में अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 452, 304(2) एवं 34 के तहत आरोप तय किए गए थे। सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने राममिलन पुत्र रामआधार तथा राकेश राजभर पुत्र विश्वनाथ राजभर, निवासी कलापुर, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर को दोषी करार दिया। अदालत ने दोनों अभियुक्तों को प्रत्येक को 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 31-31हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया कि यदि अभियुक्त अर्थदंड जमा नहीं करते हैं तो उन्हें छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?