बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने जहर खाकर दी जान

बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने जहर खाकर दी जान

# पत्नी पर उत्पीड़न और 20 लाख की मांग का आरोप                           

बुलंदशहर।
तहलका 24×7
               बैंक ऑफ बड़ौदा के असिस्टेंट मैनेजर अंकित गोयल (34) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव नटराज होटल के कमरे में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां ने बेटे की पत्नी मेघा दुबे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।मृतक अंकित गोयल और मेघा दुबे दोनों ही बैंक ऑफ बड़ौदा की बरेली शाखा में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।
दोनों की मुलाकात 2016 में हुई थी, जिसके बाद 2017 में परिवार की सहमति से मैनपुरी में शादी हुई। शादी के शुरुआती साल ठीक-ठाक बीते, लेकिन तीन साल बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा। मृतक की मां अनीता गोयल ने बताया कि मेघा का मैनपुरी के एक युवक से अफेयर था, जिससे रिश्तों में दरार आई। इसके बाद मेघा ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।
पिछले एक साल से दोनों अलग-अलग रह रहे थे।मृतक की मां ने बताया कि 1 अगस्त की रात को मेघा ने अंकित को कॉल करके तलाक की बात कही और साथ ही शादी में हुए खर्च के 20 लाख रुपये की मांग की।यह सुनकर अंकित और टूट गया। वह काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला और अगले दिन उसका शव होटल में मिला।परिजनों का कहना है कि मेघा पहले भी अंकित और उसकी मां पर चाकू से हमला कर चुकी है।
अंकित ने कई बार सुलह की कोशिश की, लेकिन मेघा ने साथ रहने से इनकार कर दिया। परिवार ने मेघा के खिलाफ नगर कोतवाली में शिकायत दी है। एसपी शंकर प्रसाद ने कहा कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक की मां ने बहू पर मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleशिकायतों के निस्तारण में तहसील को 21वीं बार मिला प्रथम स्थान
Next articleदो बच्चों संग पिता ने गंगा में लगाई छलांग, दोनों मासूम लापता, पिता को बचाया
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?