बोन पिनिंग कर कबूतर के टूटे पैर का हुआ उपचार

बोन पिनिंग कर कबूतर के टूटे पैर का हुआ उपचार

# आक्रामक बिल्ली के जद में आने से तीन जगह से टूट गया था कबूतर का पैर

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              रविवार सुबह सबरहद गांव में आक्रामक बिल्ली ने पालतू कबूतर हमला कर दिया, जिसमें उसका पैर तीन जगह से टूट गया।जिसे शाहगंज स्थित पालीवाल पेट्स क्लीनिक पर लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा बोन पिनिंग कर उसका सफल उपचार किया गया।बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी जीशान अहमद, लक्का प्रजाति ने एक जोड़ी अमेरिकन कबूतर पाल रखा है।
रविवार सुबह घर में कबूतर दाना चुग रहे थे, तभी जंगली बिल्ली ने  आक्रमण कर दिया। उस दौरान मादा कबूतर उसके जद में आ गई और उसका बायां पैर तीन जगह से टूट गया। जिसके बाद पूरा परिवार बेचैन सा हो गया। आनन-फानन में उसे उक्त क्लीनिक पर लाया गया, जहां पशु चिकित्सक डा. आलोक सिंह पालीवाल ने बोन पिनिंग कर उसका उपचार किया। जिसके बाद कबूतर को राहत में देख परिजनों ने भी राहत की सांस ली, चिकित्सक के प्रति आभार व्यक्त किया।
Previous articleउफान पर गोमती नदी, मंदिरों में भरा पानी 
Next articleयूपीआई पेमेंट करने वालों के लिए जल्द आ सकता है नया नियम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?