भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं कथा का शुभारंभ

भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं कथा का शुभारंभ

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
             क्षेत्र में धार्मिक आस्था,श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु फक्कड़ बाबा की कुटिया परिसर में शुक्रवार से नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ,शिव पुराण एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश एवं शोभायात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन निकली शोभायात्रा से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
कलश यात्रा फक्कड़ बाबा की कुटिया से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ होकर पुरानी बाजार रोड, संकट मोचन मंदिर,मुख्य चौराहा एवं दुर्गा मंदिर होते हुए पुनःआयोजन स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों,जयघोष और डीजे पर बज रहे भजनों के साथ पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का संचार करते रहे।महिलाओं द्वारा सिर पर कलश धारण कर निकाली गई यात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही।आयोजक सीताराम दास फलहारी बाबा ने बताया कि नौ दिनों तक प्रतिदिन वेद मंत्रोच्चार,हवन-पूजन, धार्मिक अनुष्ठान व कथा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।
अयोध्या धाम से आए विद्वान आचार्य वैदिक रीति-रिवाजों से महायज्ञ संपन्न कराएंगे,जबकि कथावाचकों द्वारा शिव पुराण एवं श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर एवं क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क प्याऊ एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।बड़ी मस्जिद पुरानी गली में अनिल गुप्ता‘बड़क’,संकट मोचन मंदिर पर विशाल मोदनवाल‘सेवेंटी’तथा गोलाबाजार मोड़ के समीप व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को शीतल जल एवं प्रसाद वितरित किया गया।
फलहारी बाबा ने बताया कि नौवें दिन कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा,जिसमें दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद व्यवस्था की जाएगी।इस अवसर पर गोविंद पाण्डेय, शमशेर सिंह,चकीयन शेख बिन्द,किशोरी बिन्द,प्रदीप सेठ,राजू विश्वकर्मा,अमित जायसवाल,राकेश गुप्ता, अनिल प्रजापति,जगदंबा प्रसाद पाण्डेय,आदर्श सोनी, गौरव मौर्य सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
Previous articleडीजे विवाद की पंचायत बनी रणभूमि, महिलाओं समेत सात घायल
Next articleदवा लेने को लेकर बवाल, मेडिकल स्टोर पर जमकर मारपीट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?