भाजपा नेता और साथी की राजस्थान में हत्या, कुएं से बरामद हुए दोनों के शव

भाजपा नेता और साथी की राजस्थान में हत्या, कुएं से बरामद हुए दोनों के शव

बलिया।
तहलका 24×7
              भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह और उनके एक साथी की राजस्थान में हत्या कर दी गई। दोनों के शव राजस्थान के शाहजहांपुर इलाके में अलग-अलग कुंओं से मिले हैं। अशोक सिंह 19 सितंबर को जयपुर के लिए निकले थे। पुलिस की छानबीन और परिजनों से बातचीत में सामने आया है कि अशोक सिंह को ठगों ने 9 लाख का जेनरेटर 3.5 लाख में देने का झांसा दिया था।अशोक सिंह एक शोरूम के मालिक भी थे।
उनके भाई निर्भय नारायण सिंह आईआरएस अफसर हैं।रेलवे में अफसर भाई निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को अशोक शो रूम में जाने के लिए मिस्त्री विकास के साथ बलिया से जयपुर निकले थे। दो दिन बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए। परिजनों को अनहोनी का आशंका हुई। जिसके बाद 21 सितंबर को दिल्ली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। राजस्थान पुलिस ने लोकेशन के आधार पर खोजबीन शुरु की।
अशोक तथा विकास की अंतिम लोकेशन कोटपुतली के पास शाहजहांपुर में मिली।इस बीच सांसेडी से जौनाचया खुर्द के बीच एक खेत में कुंए से तेज बदबू आने की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली।पुलिस ने शव कुंए से बाहर निकलवाया। इसके बाद आसपास तालाशी शुरु की तो शाहजहांपुर में ही वृंदावन के पीछे दूसरे कुंए से भी शव बरामद हुआ। शवों की शिनाख्त कराई तो अशोक और विकास  के होने की पुष्टि हुई।
पुलिस की छानबीन में पता चला है कि ठगों ने अशोक को सस्ता जेनरेटर देने का लालच दिया था। इससे वे ठगों के जाल में फंस गए। शाहजहांपुर पुलिस ने दोनों शव परिजनों के सुपर्द कर दिए। अशोक सिंह के शव का लखनऊ में अंतिक संस्कार किया गया। जबकि विकास का अंतिम संस्कार बलिया में हुआ। राजस्थान पुलिस ने बलिया पुलिस से संपर्क किया है। साथ ही ठगों के बारे में जानकारी जुटाने में जुटी है।
Previous articleकरंट की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Next articleप्रेमी संग बेटी को देख भड़के पिता ने दोनो को मारी गोली, बेटी की मौत, प्रेमी गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?