भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान शनिवार दोपहर बड़ागांव नहर पुलिया के पास से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेने का दावा किया।पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई,जिसमें 75 किलोग्राम बारूद, 44 किलोग्राम कलमी सोडा,94 किलोग्राम पीला पाउडर,72 किलोग्राम बरेठा और 30 किलोग्राम यूरिया शामिल है।पुलिस सभी सामग्रियों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफसर हुसैनी पुत्र इसरार हुसैनी निवासी अरसिया थाना सरपतहां व विष्णु प्रताप पुत्र अरविन्द निवासी चूड़ी मोहल्ला थाना शाहगंज के रुप में हुई।पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद विस्फोटक सामग्री कहां से आई और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह,हेड कांस्टेबल अनुज सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र पाण्डेय,कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, अमरनाथ यादव,अमन यादव,सुनील यादव महिला कांस्टेबल दीपिका तिवारी रहीं।
Previous articleरेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next articleपांचवीं पुण्यतिथि पर पत्रकार रिंकू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?