भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र स्थित सरोखनपुर के पास एनएच-731 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।तेज रफ्तार ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया।
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई,लगभग तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर घायलों को अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।एक मृतक की पहचान रामकरण गुर्जर निवासी जयपुर राजस्थान के रुप में हुई है,जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।वहीं घायल इंद्र कुमार जो ट्रक चालक है और सुल्तानपुर जिले के जगदीशपुर का निवासी है,जिसका इलाज चल रहा है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

















