भीषण सड़क हादसे में रोडवेज बस का चालक गिरफ्तार
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
थाना खेतासराय पुलिस ने मंगलवार की रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस चालक को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार भुडकुडहा मोड़, गुरैनी के पास रोडवेज बस संख्या UP 65 LT 8691 और ट्रक संख्या UP 45 AT 1268 के बीच जोरदार टक्कर हुई थी।

इस मामले में थाना खेतासराय में तहरीर के आधार पर पुलिस सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान बस चालक की पहचान रमाकांत पुत्र कन्हैयालाल (32) निवासी पुराघन्नी थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ के रुप में हुई। गुरुवार को पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर अम्बारी जिला आजमगढ़ से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते चालान भेज दिय।
















