मऊ : चूल्हा जलाते समय सिलिंडर में विस्फोट

मऊ : चूल्हा जलाते समय सिलिंडर में विस्फोट

# गृहस्थी का सामान जलकर खाक, गनीमत रही कोई हताहत नहीं 

मऊ/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
              सरायलंखसी थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में गुरुवार की शाम ग्राम प्रधान के घर सिलिंडर में विस्फोट हो गया। लेकिन जागरूकता के चलते कोई हताहत नहीं हुआ। जबकि हजारों का सामान जल कर राख हो गया।
ग्राम प्रधान रमावती देवी के घर में शाम 6 बजे किचन में बहू खाना बनाने पहुंची। गैस जलाने के लिए लाइटर जलाते ही पूरे घर में आग लग गई। उसके बाद घर से सभी परिजन घर से बाहर हो गए। शोर शराबा सुन कर ग्रामीणों ने सिलिंडर को बुझाने के लिए पानी, बालू आदि का इस्तेमाल किया। लेकिन आग नहीं बुझी और वहां रखा सारा सामान जल गया। गनीमत रही की किचन में लगे जंगला और ग्रील के चलते गैस निकल गई।
Previous articleसपा करेगी 21 अक्तूबर को पूरे यूपी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Next articleब्यूटी, फिटनेस एंव चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?