27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

मऊ : हौसला बुलंद बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को मारी गोली 

मऊ : हौसला बुलंद बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को मारी गोली 

# रूपये से भरा बैग लेकर हुए फरार, पुलिस छानबीन में जुटी 

मुहम्मदाबाद गोहना। 
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
                  कोतवाली क्षेत्र के बनियापार चट्टी के पास बुधवार की दोपहर अपने कार्यालय पर काम कर रहे निजी बैंक के फ्रेंचाइजी संचालक को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी और उसके पास से नकदी छीनकर  असलहा लहराते हुए बड़े इत्मिनान से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसकी हालात गंभीर है।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुतरही गांव निवासी प्रमोद श्रीवास्तव (56) एक निजी बैंक फेनो का फ्रेंचाइजी संचालक हैं। उनका कार्यालय स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गोहना- आजमगढ़ मार्ग स्थित बनियापार चट्टी पर है। बुधवार की दोपहर वह अपने कार्यालय से महज 500 मीटर दूर स्थित यूनियन बैंक से रुपये निकालकर अपने कार्यालय में बैठकर काम कर रहे थे।
इसी बीच बाइक से दो बदमाश आए। इसमें एक बदमाश मुंह पर गमछा बांधे था। वह अंदर आया और प्रमोद से रुपये की मांग करने लगा। प्रमोद ने अंजान बनते हुए किस रुपये की बात कही, इससे नाराज बदमाश ने लक्ष्य बनाकर उस पर गोली चला दी। इससे वह संभल पाता जब तक वह दूसरा फायर कर दिया। जो कि उनके सिर पर कान के पास लगी और वह वहीं गिर गया। इसके बाद बदमाश रुपये से भरा बैग छीनकर साथी के साथ बाइक से आजमगढ़ की तरफ फरार हो गया।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग कार्यालय पहुंचे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को पहले मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी ले गई जहां गंभीर स्थिति होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बैंक फ्रेंचाइजी के संचालक से जानकारी लेने के साथ मामले की जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
घायल संचालक प्रमोद के बेटे विवेक ने बताया कि उसके पिता काम निपटा रहे थे। इस दौरान उनके पास एक लाख रुपया की नकदी थी, जिसे घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है। वहीं परिजन रुपये छीनने की बात कह रहे हैं। जिसकी जांच की जा रही है। मामले में रुपये के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति पर शक है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37221253
Total Visitors
740
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This