मऊ : बारातियों से भरी स्कार्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई

मऊ : बारातियों से भरी स्कार्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई

# चालक समेत दस लोग गम्भीर रूप से घायल, जिला चिकित्सालय रेफर 

मधुबन। 
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7
                   थाना क्षेत्र के मधुवन- बेल्थरारोड मार्ग के कटघरा गांव स्थित शंकर दुर्गा मंदिर के समीप मंगलवार की देर रात अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में चालक सहित दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में सीएचसी फतहपुर मण्डाव में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक शादी से वापस लौट रहे थे।
मधुवन थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत गंगऊपुर गांव निवासी नसीम पुत्र अकरम अली की बारात मंगलवार को रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतहपुर तालरतोय निवासी अब्दुल कलाम के यहां गई थी। यहां से देर रात करीब 11 बजे शादी समारोह से वापस आते समय बरातियों से भरी स्कॉर्पियो मधुबन बेल्थरा मार्ग स्थित कटघरा शंकर दुर्गा मंदिर के समीप ट्रक से टकरा गई।
हादसे में प्रदीप 20 वर्ष पुत्र मंगल निवासी गंगउपुर, अंकित साहनी 25 वर्ष पुत्र कमलेश गंगउपुर, दीपक सिंह 22 वर्ष पुत्र परमात्मा सिंह हृदयपट्टी, रोहित यादव 30 वर्ष पुत्र सत्यराम यादव नेवादा, अभिषेक 17 वर्ष पुत्र अमरेश राजभर गंगउपुर, राहुल चौहान पुत्र मुन्नू चौहान गंगउपुर, शालू यादव 18 वर्ष पुत्र सुभाष गंगउपुर सहित दो अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मण्डाव में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Previous articleमऊ : हौसला बुलंद बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को मारी गोली 
Next articleजौनपुर : मास्टर प्लान से बगैर ले-आउट पास कराए प्लाटर नहीं बेच सकेंगे प्लाट 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?