मजदूरों के सम्मान में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मजदूरों के सम्मान में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
             बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देश पर श्रमिक दिवस के अवसर पर छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का विषय मजदूरों के सम्मान पर आधारित रहा,जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में अर्पिता ने प्रथम,सुनैना ने द्वितीय तथा राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक एवं स्टेट अवॉर्डी शिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस हमें मजदूरों के अधिकारों और उनके सम्मान के प्रति जागरुक होने का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि मजदूरों को उचित वेतन,सुरक्षित कार्य परिस्थितियां व सम्मानजनक व्यवहार मिलना बेहद जरूरी है।कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक क्षितिज दीक्षित,प्रतिमा देवी, जयहिंद कनौजिया,स्नेहा श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
Previous articleप्रेम विवाह बना दूल्हे की मौत का कारण, रास्ते में हुई वारदात से मचा हड़कम्प
Next articleदूल्हा हत्याकांड: हत्यारों को पनाह देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?