मड़ियाहूं ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

मड़ियाहूं ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   रामपुर ब्लाक में अविश्वास प्रस्ताव होने के बाद अब दूसरे ब्लाकों में भी अविश्वास के लिए आवाज उठने लगी है। सोमवार को मड़ियाहूं ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवाज उठायी।
उन्होंने ब्लाक प्रमुख पर मनमानी तरीके से काम करने का आरोप लगाया। नेतृत्व करने वाले जयहिंद यादव ने बताया कि उनके साथ 62 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। जयहिंद यादव ने बताया कि साथ में कुल 62 सदस्य हैं। कहा कि जिलाधिकारी कहीं दूसरी जगह थे इस लिए अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित पत्र नहीं दिया गया। पुन: जिलाधिकारी से मिलकर पत्र दिया जाएगा। बता दें कि जयहिंद यादव की पत्नी ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ चुकी हैं। उस चुनाव में इन्हें हार का सामना करना पड़ा था। यहां कुल 103 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं।उठने लगी है। सोमवार को मड़ियाहूं ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवाज उठायी।
Previous articleजौनपुर : प्रसूता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा
Next articleनोमानी हेल्थ केयर सेंटर एवं निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?