मथुरा : ट्राली बैग में मिले शव की हुई शिनाख्त, पिता ने ही गोली मार कर की थी हत्या

मथुरा : ट्राली बैग में मिले शव की हुई शिनाख्त, पिता ने ही गोली मार कर की थी हत्या 

# मथुरा में सड़क किनारे मिला था शव, मां और भाई ने मर्चरी पहुंचकर की शिनाख्त

# बेटी के हत्यारोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ/मथुरा। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
                   मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास लाल रंग के ट्रॉली बैग में खून से लथपथ मिला शव दिल्ली के गांव मोड़बंद की आयुषी यादव (21 वर्षीय) पुत्री नीतेश यादव का था। देर रात पुलिस की पूछताछ में पिता नितेश यादव टूट गया। बताया जा रहा है कि पिता ने स्वीकार किया कि आन की खातिर मैंने ही अपनी इकलौती बेटी की गोली मारकर हत्या की थी। आयुषी की कल मथुरा पहुंचे उसकी मां व भाई ने मर्चरी पहुंचकर शिनाख्त की थी। पुलिस ने आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आयुषी यादव (फाइल फोटो)      
बताते चलें कि 17 नवंबर की दोपहर आयुषी की हत्या की गई थी। इसके बाद रात में अपनी ही गाड़ी से पिता ने शव को यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर फेंका था। सूत्र बताते हैं कि आयुषी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी, जैसे ही वह घर आई पिता नितेश अपना आपा खो बैठा। इससे पूर्व रविवार की देर शाम मां ब्रजबाला और भाई आयुष ने पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचकर शव की पहचान की थी, पहचान के वक्त दोनों जोर-जोर से एक-दूसरे के गले लगकर रोने लगे।
मां और भाई ने की शिनाख्त         
ट्राली बैग में मिले युवती के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस की 8 टीमें लगाईं गईं थी। इसी बीच करीब 48 घंटे बाद दिल्ली से आए एक फोन ने पुलिस को सुराग दे दिया। आयुषी का परिवार मूलत: गांव सुनारड़ी, बलूनी गोरखपुर का रहने वाला है।
“तहलका 24×7” पर कल चली खबर
Previous articleजौनपुर : पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, तड़तड़ाई गोलियां
Next articleपुणे-बेंगलुरु हाइवे पर कंटनेर ने 48 वाहनों को टक्कर मारी, 50 से ज्यादा घायल…
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?