मनीष हत्याकांड में फरार पांच अभियुक्तों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में युवक मनीष सिंह की पीट-पीटकर हत्या के मामले में फरार चल रहे पांच अभियुक्तों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।यह घोषणा नीतू कादयान द्वारा की गई है।गौरतलब है कि घटना के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत 8 नामजद व 7 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।वहीं,पांच वांछित अभियुक्त आशीष राजभर, मनीष राजभर,दीपक राजभर,गोविंद राजभर और नागेंद्र राजभर निवासी घमहापुर घटना के बाद से फरार हैं।उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है,लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार,अभियुक्त न तो गिरफ्त में आ रहे हैं और न ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर रहे हैं।उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए इनाम घोषित किया गया है।पुलिस ने आमजन से भी अपील की कि अभियुक्तों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।















