95 प्रतिशत अंक लाकर एलिजा शेख ने बढ़ाया मान

95 प्रतिशत अंक लाकर एलिजा शेख ने बढ़ाया मान

जौनपुर,लखनऊ।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
               सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी की सुपुत्री एलिजा शेख ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया।एलिजा आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध सिटी मांटेसरी स्कूल गोमती की छात्रा हैं।एलिजा की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
शिक्षकों ने इसे उनकी मेहनत,लगन और अनुशासन का परिणाम बताया।वहीं,परिजनों में भी खुशी की लहर है और लोगों द्वारा बधाइयों का सिलसिला जारी है।बताया जाता है कि आईसीएसई बोर्ड देश के कठिन बोर्डों में गिना जाता है,जिसकी पढ़ाई का स्तर काफी उच्च होता है।इस बोर्ड से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए कई बार अतिरिक्त अंग्रेजी दक्षता परीक्षाएं,जैसे आईलेट्स आदि देने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
डॉ. रफीक फारूकी ने पुत्री की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है।विद्यालय प्रशासन ने भी एलिजा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों व कर्मियों ने बेटी की इस उपलब्धि पर डॉ. फारूकी को बधाई दी।
Previous article मनीष हत्याकांड में फरार पांच अभियुक्तों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
Next articleविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?