मरुधर एक्सप्रेस के पहिए से निकला धुआं, मचा हड़कंप
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जोधपुर से चलकर वाराणसी को जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार सुबह उस समय अफरातफरी मचा गई जब ट्रेन जौनपुर जंक्शन से वाराणसी की तरफ रवाना हुई। इस बीच जफराबाद स्थित जौनपुर जंक्शन से जौनपुर सिटी को जोड़ने वाली ट्रैक के समीप ट्रेन संख्या 14854 मरुधर एक्सप्रेस के जनरल बोगी के पहिए से धुआं निकलने लगा, जिसके कारण 8:44 बजे लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोक दिया गया।

सूचना पर पहुंचे रेलवे के इंजिनियर ने ब्रेक सही किया फिर ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना किया गया।
जौनपुर जंक्शन पर ट्रेन 7:50 बजे प्लेटफार्म दो पर खड़ी होने के बाद 8:27 पर बाबतपुर वाराणसी के चलने के पश्चात जफराबाद स्टेशन से पहले जनरल कोच के पहिया जाम होने से ब्रेक से धुआं उठने लगा। गार्ड के बताने पर पायलट ने गाड़ी को रोक दिया।

लोको पायलट ने 9:02 बजे के लगभग जफराबाद तक धीमी गति से ले जाकर ठीक होने पर आगे ले जाने की बात कही है। ट्रेन में बैठे यात्री हल्कान रहे।मामले में रेल पथ निरीक्षक नवीन राय ने बताया कि अक्सर दूर की ट्रेनों में ब्रेक लगाने पर ब्रेक-शू जाम हो जाता है, इस कारण रगड़ से धुआं निकल जाता है। कोई खास बात नहीं है उसे सही करके ट्रेन वाराणसी की तरफ रवाना किया गया।

















