महाकुंभ जा रहा था परिवार : पुलिया से टकराई कार, तीन की मौत

महाकुंभ जा रहा था परिवार : पुलिया से टकराई कार, तीन की मौत

जबलपुर।
तहलका 24×7.                                                              प्रयागराज महाकुंभ जा रहा एक परिवार जबलपुर में सड़क हादसे का शिकार हो गया।हादसा उस वक्त हुआ जब महाराष्ट्र के पुणे का एक परिवार अपनी इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में सवार होकर जबलपुर के रास्ते से प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने जा रहा था। तभी अनियंत्रित तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी कालादेही के पास बेकाबू होकर पुलिया से जा टकराई। हादसे में कार सवार चार में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

हादसे में घायल एक अन्य शख्स को इलाज के लिए जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।थाना बरगी के थाना इंचार्ज कमलेश चौरिया ने बताया कि हादसे की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल ही हादसे के शिकार हुए लोगों को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

 

मृतकों में महाराष्ट्र के पुणे निवासी विनोद पटेल, नीरू पटेल और शिल्पा पटेल शामिल हैं। जबकि इन्हीं के साथ महाकुंभ में शामिल होने जा रहे नरेश पटेल नाम के शख्स को गहरी चोटें पहुंची हैं। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous articleअब अमेरिकी डालर भी छापने लगे जालसाज, एक गिरफ्तार
Next article110 फिट लंबा तिरंगा रिमोट से फहराया गया
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?