महानगरों की तर्ज पर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध- डॉ रविकांत
# अल-जफर हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर में दर्जनों मरीजों का हुआ उपचार
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
स्थानीय कस्बा में मुख्य मार्ग पर स्थित डोभी मोड़ के समीप अल-जफर हॉस्पिटल में अपैक्स हॉस्पिटल बनारस से डॉक्टरों की आयी टीम ने रविवार को दोपहर दूर- दराज से आये दर्जनों मरीजों का उपचार कर परामर्श दिया। जिससे दूर दराज से आये मरीज लाभान्वित होकर गदगद हो गए। डॉक्टरों की टीम ने माह के अंतिम रविवार को इस तरह से सेवा करने का निर्णय लिया है जो अतिसराहनीय है।

बताते चलें कि सुबह होते ही उक्त हॉस्पिटल पर मरीज इकठ्ठा होने लगे। डॉक्टरों की टीम पहुँचने के बाद मरीज बारी- बारी से अपनी समस्या को बताते हुए परामर्श लिया। परामर्श के साथ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का उपचार भी किया। इस दौरान हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. उत्तपल कुमार (एमडी, डीएम) ने बातचीत के दौरान बताया कि अब महानगरों के तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

अधिकतर ग्रामीणांचल में हार्ट के मरीजों को समय से उपचार न मिलने के कारण घटना हो जाती है, ऐसे में यदि तत्काल उपचार नहीं मिल तो समस्या जटिल हो जाती है।इतना ही अब साइलेंट हार्ट अटैक होने पर स्थित और भी गम्भीर हो जाती है। इस स्थित को देखते हुए वर्तमान समय अब ग्रामीण इलाकों में भी महानगरों की तर्ज़ पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को स्वस्थ्य सेवा की जाएगी।



















