महाराष्ट्र में सपा को मजबूती देंगे अजय यादव,यूपी चुनाव में निभाएंगे बड़ी भूमिका
जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
विधानसभा क्षेत्र बदलापुर के ग्राम रमदेईया निवासी अजय यादव को समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश का पुनः उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।नगर के मंगलम लॉन, मियांपुर में आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस नियुक्ति को अखिलेश यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आज़मी द्वारा स्वीकृति दी गई है। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे अजय यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मान उनके लिए अविस्मरणीय है और वे समाजवादी पार्टी को महाराष्ट्र में और मजबूत करेंगे।उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र इकाई महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और“पीडीए”के बल पर प्रदेश में सपा सरकार बनेगी।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य,पूर्व विधायक लालबहादुर यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा कि अजय यादव ने हमेशा महाराष्ट्र में जौनपुर के लोगों की मदद कर जिले का मान बढ़ाया है।इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश मौर्य ने, संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। आयोजकों ने अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

















