महिला दरोगा ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

महिला दरोगा ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप,पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7
              पारा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला दरोगा ने अपने ससुर पर दुष्कर्म,जहर देकर मारने की कोशिश और फायरिंग कर जान लेने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़िता का कहना है कि कई दिनों से शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।गायत्रीपुरम निवासी पीड़िता वर्तमान में प्रयागराज में दरोगा है।पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 14 फरवरी 2025 को हुई थी।
शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे जातिसूचक टिप्पणियां कर प्रताड़ित करने लगा।पीड़िता चौरसिया समाज से है,जबकि उसका पति ठाकुर समुदाय से संबंध रखता है।इसी बात को लेकर उसे लगातार अपमानित किया जाता था।पीड़िता ने आरोप लगाया कि नौकरी करने को लेकर भी परिवार में विवाद रहता था और उस पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया जाता था।इसी बीच उसके ससुर का व्यवहार बदल गया और वह उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे।विरोध करने पर लाइसेंसी हथियार दिखाकर धमकाया जाता था।
महिला दरोगा का आरोप है कि उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।जब उसने इसकी शिकायत अपने पति से की तो उसने विरोध करने के बजाय चुप रहने का दबाव बनाया।सास और ननद ने भी मामले को दबाने का प्रयास किया।पीड़िता ने बताया कि 19 जनवरी 2026 को उसके पति ने उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाए।विरोध करने पर उसे चूहे मारने वाला जहर खिला दिया गया और कमरे में बंद कर दिया गया।किसी तरह उसने अपने पिता को फोन कर सूचना दी,जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़िता का आरोप है कि बाद में जब उसके पिता समझौते के लिए ससुराल पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई।पति ने लोहे की रॉड से हमला किया और रिवॉल्वर निकालकर जान से मारने की कोशिश की।
महिला दरोगा के मुताबिक 25 मई की सुबह उसके पति ने उस पर फायरिंग भी की,लेकिन वह बाल-बाल बच गई और छत के रास्ते भागकर अपनी जान बचाई। पीड़िता का कहना है कि वह पिछले चार दिनों से थाने के चक्कर लगा रही है,लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।उसने स्थानीय पुलिस पर ससुराल पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया है।इस संबंध में एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है।
Previous articleचारबाग स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-5 का टिन शेड गिरा, तीन घायल
Next articleहुक्का बार संचालकों को हाईकोर्ट का झटका: कहा- मौलिक अधिकार नहीं
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?