महिला से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी के आरोप में दो पर केस 

महिला से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी के आरोप में दो पर केस 

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
               क्षेत्र के एक गांव में महिला से कथित छेड़छाड़ तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शरु कर दी है।पीड़िता द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार,29 जून की रात वह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी।
आरोप है कि उसी दौरान सरपतहां थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर निवासी मुदित तिवारी और दिलीप रजक वहां पहुंचे और उसके साथ छेड़छाड़ की।महिला का आरोप है कि विरोध करने और शोर मचाने पर दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।मामले की विवेचना की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleट्रांसफार्मर खराब, एक सप्ताह से बिजली गुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Next article50 हजार का इनामी फरार पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?