महिलाओं ने स्कूटी रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
स्वीप कार्यक्रम की कड़ी में इंग्लिश क्लब जफराबाद रोड से महिलाओं ने स्कूटी रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक व प्रेरित किया गया। रैली निकलने से पूर्व पिंक रोड का फीता काट कर शुभारंभ आकांक्षा समिति अध्यक्ष डॉ अंकिता राज व जनपद न्यायाधीश की पत्नी नीतू सिंह ने संयुक्त रूप से किया। रैली में उत्सव जैसा माहौल था। अतिथियों ने केक काट कर हवा में बैलून उड़ाया तथा मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश मदनपाल सिंह व जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया।



















