महोत्सव के दूसरे दिन रितेश व आलोक ने जमाया रंग, झूम उठे श्रोता

महोत्सव के दूसरे दिन रितेश व आलोक ने जमाया रंग, झूम उठे श्रोता

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता
तहलका 24×7.                                                             पिंडरा महोत्सव के दूसरे दिन भोजपुरी अभिनेताओं व गायकों के गीतों से गुलजार रहा। भोजपुरी के प्रसिद्ध अभिनेता व गायक रितेश सिंह के गानों से लोग झूम उठे। भोला बाबा बम भोला बाबा पर श्रोता खूब झूमे। उसके बाद कई गाने सुनाकर लोगों को खूब नचाया। रितेश को सुनने के लिए युवाओं में खूब उत्साह दिखा।

सुर संग्राम के विजेता आलोक कुमार के सुर में सुर मिलाकर श्रोताओं ने खूब लुफ्त उठाया। उनके गीत के बोल “हम यार हैं तुम्हारे, दिलदार है तुम्हारे” पर श्रोता झूम उठे। उसके बाद एक से बढ़कर गीत की प्रस्तुति दी। यह प्रयागराज है के गीत की प्रस्तुति पर श्रोता उठकर खड़े होकर कलाकार का समर्थन करते दिखे और श्रोताओं के मांग कर एक से बढ़कर एक गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद गायक अमलेश शुक्ला व आस्था शुक्ला के गीतों ने महोत्सव में चार चांद लगा दिया। गायक विपुल चौबे, आराधना सिंह, पारुल नंदा ने अपनी गीतों पर लोगों का खूब मनोरंजन किया।

महोत्सव के दौरान जीवनराम के नेतृत्व में प्रसिद्ध धोबिया गीत की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी और अतिथियों ने मंच पर जाकर लोक कलाकारों की तारीफ की। इसके बाद चैतन्य योग सेवा संस्था के योग कलाकरों ने योग डांस की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के दौरान पर्यटन विभाग द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र देकर कलाकारों को सम्मानित किया गया।

Previous articleपालतू कुत्ता बाइक से टकराने पर हुए विवाद में मनबढ़ो ने युवक का सिर फोड़ा
Next articleअनियंत्रित कार ने तीन को रौंदा, हालत गम्भीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?