मां की स्मृति में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,150 मरीजों का हुआ परीक्षण
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
देवदूत वानर सेना के संस्थापक अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि चिकित्सक धरती पर ईश्वर का प्रतिनिधि होता है और प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आए।उन्होंने यह बातें कूबा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के तत्वावधान में उनकी माता की स्मृति में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन अवसर पर कही।श्री सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।

शिविर में 185 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।अस्पताल प्रशासन की ओर से निदेशक अरशद एवं डॉ.फारूक अरशद ने अजीत प्रताप सिंह का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि देवदूत बानर सेना के सहयोग से भविष्य में भी जनसेवा के उद्देश्य से ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर डॉ. नसरा,डॉ. हर्ष सिंह,डॉ. पवन कुमार, डा. आलोक सिंह पालीवाल,राजेश चौबे,नीरज सिंह, पंकज सिंह,वकील अहमद सहित अन्य चिकित्सक एवं गणमान्य उपस्थित रहे।


















