मिशन शक्ति अभियान: यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को किया जागरुक

मिशन शक्ति अभियान: यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को किया जागरुक

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
              मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को क्षेत्र के शाहापुर स्थित यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति सजग बनाना था।अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग और महिला हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 181 आदि की जानकारी दी गई।
एसआई रविन्द्र तिवारी ने बताया कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना है, ताकि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में खुद का बचाव कर सकें और निर्भीक होकर समाज में अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।महिला सिपाही नेहा यादव ने छात्राओं को आत्मरक्षा के कुछ व्यावहारिक तरीके भी सिखाए, उन्हें अपने अंदर आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजना पाण्डेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में जागरुकता व आत्मबल विकास होता है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे शिक्षा के साथ अपने अधिकारों की जानकारी रखें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभाएं। अंत में विद्यालय प्रबन्धक डॉ. गजेंद्र पाण्डेय ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में अमन यादव, बसंत, मोना यादव, पूनम सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
Previous articleमहिलाओं से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार
Next articleशिक्षामित्रों में  तनातनी से बिगड़ा शिक्षा का माहौल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?