मुठभेड़ में शातिर अपराधी गिरफ्तार, साथी फरार

मुठभेड़ में शातिर अपराधी गिरफ्तार, साथी फरार

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
            थाना सरायख्वाजा पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में शातिर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।पुलिस के अनुसार मल्हनी कोइरिडीहा मार्ग स्थित नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे।
पीछा करने पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों गिर पड़े। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिया की आड़ लेकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की,जिसके बाद एक बदमाश घायल हो गया,जबकि दूसरा फरार हो गया।घायल बदमाश की पहचान कृष्णा यादव उर्फ गोलू उर्फ गोलई यादव निवासी छबिलेपुर, थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई है।उसके पास से .315 बोर का तमंचा,एक खोखा कारतूस और बाइक बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी विकास के साथ लूट व छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम देता है।पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।फरार आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleमनीष हत्याकांड: विरोध में प्रदर्शन से पहले ही 16 लोग हिरासत में
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?