मेट्रिमोनियल साइट्स पर तलाश रहा था दुल्हन, बिना शादी गंवा बैठा 27 लाख

मेट्रिमोनियल साइट्स पर तलाश रहा था दुल्हन, बिना शादी गंवा बैठा 27 लाख

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
                    चंदौली के रविनगर में किराये के मकान में रह रही एक महिला को सूरत (गुजरात) जिले के अमरोली थाने की पुलिस ने गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। महिला पर एक युवक को शादी का झांसा देकर 27 लाख रुपये ठगी करने का आरोप है। मध्य प्रदेश के सतना की रहने वाली दिव्या पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित रविनगर स्थित एक मकान में किराये पर रह रही थी।
आरोप है कि महिला ने मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से गुजरात के सूरत अंतर्गत अमरोली थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को शादी का प्रस्ताव भेजा। इसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगी। फिर महिला ने मीठी-मीठी बातें कर युवक से रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। महिला ने युवक से मकान व गहने खरीदने के नाम पर धीरे-धीरे करके लगभग 27 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद उसने मेट्रोमोनियल साइट से अपनी प्रोफाइल डिलीट कर दिया। युवक ने इसकी शिकायत अमरोली थाने में की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

इस दौरान गुजरात पुलिस को महिला का लोकेशन मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर में मिला। गुरुवार को गुजरात से एक महिला दरोगा व दो कांस्टेबल मुगलसराय कोतवाली पहुंचे। आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद दबिश देकर महिला को पकड़ लिया। मुगलसराय थाना प्रभारी बृजेशचंद्र तिवारी ने बताया कि ठगी के मामले में गुजरात पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।
Previous articleफिर आजमगढ़ पहुंची एटीएस की टीम, अमिलो में मचा हड़कंप
Next articleयूपी में बंट रहे फ्री राशन योजना बंद, अब देना होगा न्यूनतम मूल्य…
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?