मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
शुक्रवार को जारी यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय स्तर पर हाई स्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोत्कृष्ट अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रशासन द्वारा मोमेंटो और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

क्षेत्र स्थित मोहम्मद हुसैन इण्टरमीडिएट कालेज खान बड़ेपुर में सम्मान समारोह का आयोजन कर हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के मेधावी छात्र छात्राओं को मोमेंटो और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।हाई स्कूल की परीक्षा में आनिया खान, आस्था यादव व नीतू निर्भय सर्वोत्कृष्ट अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पायदान पर रहीं, वहीं इण्टरमीडिएट में नासरीन खातून, कायनात अंसारी व शिखा सिंह ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया।इसी कड़ी में इण्टरमीडिएट के अन्य छात्र छात्राओं में कृष्णा, निशांत कुमार गौरव, रुकैय्या शेख और सानिया खान को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में प्रबंधक मो. हसन तनवीर ने मेधावियों को सम्मानित करते हुए जीवन में सफलता के लिए छात्रों को लक्ष्य ऊंचा बनाने और उसके अनुकूल कार्य करने की प्रेरणा दी।इस दौरान प्रधानाचार्य श्रीराम यादव, उप प्रधानाचार्य अनिल कुमार यादव, रमेश तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

















