मेरठ : चकाचक कपड़े व ज्वेलरी पहन शादी समारोह में चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार 

मेरठ : चकाचक कपड़े व ज्वेलरी पहन शादी समारोह में चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार 

मेरठ/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
               मेरठ पुलिस ने शादी समारोह में मेहमान की तरह शामिल होकर चोरी करने वाले गिरोह की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि ये महिलाएं शानदार कपड़े और ज्वेलरी पहनकर शादी समारोह में घुस जाती थीं और लोगों से घुल मिलकर बातों में उलझाकर उनका सामान चुरा लेती थीं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार महिलाएं लगभग एक साल से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही थीं।
मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में खिर्वा रोड पर एक विवाह मंडप में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान शानदार कपड़े पहने तीन महिलाएं कार्यक्रम में नजर आईं। इन महिलाओं पर लोगों को जब शक हुआ तो सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों से पूछताछ कर हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों महिलाओं ने माना है कि वे बीते एक साल से शादी कार्यक्रमों में शामिल होकर जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर लेती थीं।
मेरठ के एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि कंकरखेड़ा पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। गिरफ्तार महिलाओं के नाम रानी, अर्चिता और मनीषा है। इन महिलाओं पर पूर्व में भी केस दर्ज किया जा चुका है। तीनों महिलाएं मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं। तीनों महिलाओं से चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।इनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।
Previous articleलखनऊ : शादी समारोह में 200 एमएल वाली पानी की बोतलों पर प्रतिबंध 
Next articleगोसाईंगंज : प्रेमिका के पति की हत्या में जेल में बंद युवक ने लगाई फांसी 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?