25.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

गोसाईंगंज : प्रेमिका के पति की हत्या में जेल में बंद युवक ने लगाई फांसी 

गोसाईंगंज : प्रेमिका के पति की हत्या में जेल में बंद युवक ने लगाई फांसी 

गोसाईंगंज/लखनऊ। 
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
               प्रेमिका के पति की हत्या के आरोप में दो महीने से गोसाईंगंज जिला जेल में बंद युवक नूतन गिरी उर्फ राहुल ने शनिवार सुबह फांसी लगा ली। इसकी जानकारी पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस के आश्वासन पर परिवारीजन माने।
सीतापुर के रामपुर भूड़ा गांव निवासी नूतन गिरि उर्फ राहुल को प्रेमिका के पति की हत्या के आरोप में नौ सितंबर 2022 को जेल भेजा गया था। जेलर राजेंद्र सिंह के मुताबिक, बंदी सर्किल नंबर दो में था। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे जेल खुलने पर बैरक से बाहर निकला और प्रथम तल पर जाने वाले सीढ़ी के बगल में लगी खिड़की से गमछे से फंदा लगाकर लटक गया। यह देख अन्य बंदियों ने उसे उतारा और आनन-फानन जेल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार कर बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया। शाम करीब साढ़े तीन बजे उसकी मौत हो गई।
इसकी सूचना मिलते ही बंदी के परिजन नन्हीं देवी, भाई पंकज व भाभी रेखा के साथ पहुंचे। आरोप है कि एक शख्स आया और उसने खुद को जेल का अधिकारी बताया। इसके बाद पांच लाख रुपये लेकर शव ले जाने को कहा। इसके विरोध में उन्होंने सिविल कोर्ट के पास आकर सड़क जाम कर दी।महिलाएं सड़क पर लेट गईं व न्याय की मांग कर हत्या की आशंका जताई। मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम की मांग की।सूचना मिलते ही तीन थानों का पुलिस बल पहुंच गया।
एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक, परिजनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया। पंचनामा भरकर रविवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस के मुताबिक, नूतन गिरी मड़ियाव के केशवनगर में पत्नी नन्हीं व तीन बच्चों के साथ रहता था। इस दौरान नेहा नाम की महिला से उसके संबंध हो गए। साजिश रचकर राहुल ने नेहा के पति सम्राट की हत्या कर दी थी। मामले में बीते दो माह से युवक जेल में बंद था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37045462
Total Visitors
508
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This