मेरठ : नगर निगम ने किया पेट्रोल पंप को सील

मेरठ : नगर निगम ने किया पेट्रोल पंप को सील

# लीज की अवधि 2005 में हो चुकी थी समाप्त, 18 लाख किराया था बकाया 

मेरठ/लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                 नगर निगम ने एक पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। निगम कर्मियों का कहना था कि पेट्रोल पंप की जमीन की लीज खत्म हो गई है। पेट्रोल पंप संचालक ने किराया भी जमा नहीं किया है इसके चलते पेट्रोल पंप को सील करने का एक्शन लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक मेरठ कचहरी स्थित पेट्रोल पंप की लीज 2005 में खत्म हो गई थी। उस पर करीब 18 लाख रुपए किराया भी बकाया था।यह बात नगर आयुक्त तक पहुंची इसके बाद मंगलवार की सुबह नगर निगम की टीम संपत्ति अधिकारी पुष्पेंद्र राज गौतम के साथ कचहरी स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंची। इस दौरान नगर निगम और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।
मामले में नगर निगम के संपत्ति अधिकारी डॉ पुष्पराज गौतम ने बताया कि पेट्रोल पंप की जमीन की लीज 2005 में खत्म हो चुकी है।इसको रिन्यूअल नहीं कराया गया है। साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों पर 18 लाख रुपए किराया बकाया है। यह रकम उन्होंने जमा नहीं की है इसके बावजूद इस पेट्रोल पंप का संचालन अवैध तरीके से हो रहा था. इसके चलते ही पेट्रोल पंप को सील किया गया है।
Previous articleजौनपुर : श्रीमद्भागवत भागवत कथा सुन हर्षित हुए भक्त
Next articleलखनऊ : जबरन धर्मांतरण के विरोध पर प्रेमी ने चौथी मंजिल से प्रेमिका को फेंका नीचे, मौत 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?