जौनपुर : श्रीमद्भागवत भागवत कथा सुन हर्षित हुए भक्त

जौनपुर : श्रीमद्भागवत भागवत कथा सुन हर्षित हुए भक्त

बरसठी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    ब्लाक के खरगापुर गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को बड़ी संख्या में लोगो ने कथा का रसपान किया। कथा वाचक व्यास रामजीत तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण, सती अनुसुइया, ब्रह्मा, विष्णु, महेश, मांडा ऋषि, राजा परीक्षित, चमन ऋषि आदि कथा का सुंदर वर्णन किया। कथा सुन श्रद्धालु हर्षित हो उठे।
जब व्यास जी ने संगीतमय अंदाज में कहा कि जपे जा राधे, राधे पर दीर्घा में बैठे श्रद्धालुगण झूमने लगे। कथा सुनने आये सभी भक्तजनों ने आरती की, प्रसाद का वितरण हुआ। ह्रदय नारायण शुक्ल ने बताया कि कथा प्रतिदिन 2 बजे से शुरू होता है और 5 बजे आरती होती है। सोमवार को कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर शेषमणि शुक्ल, बालकृष्ण शुक्ल आशुतोष तिवारी, विनोद मिश्र, हेमराज मिश्र, हरिशंकर शुक्ल, राहुल शुक्ल आदि
Previous articleजौनपुर : हार से हमें कभी निराश नहीं होना चाहिए- डॉ अंकिता राज 
Next articleमेरठ : नगर निगम ने किया पेट्रोल पंप को सील
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?