मोहर्रम पर निकाला गया तीजे का जुलूस
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
बारहवीं मोहर्रम को सुन्नी समुदाय के ताजियादारों ने कस्बे में तीजे का जुलूस निकाला। इमामबाड़े पर पहुंचकर ताजियेदारों ने फातिहा पढ़ा। यह मोहर्रम के कार्यक्रमों की अंतिम कड़ी थी।शहीदी चौक पर सुबह दस बजे सभी ताजियेदार तबला बजाते हुए एकत्र हुए, जहां से जुलूस इमामबाड़े के लिए रवाना हुआ।

ताजियादार अलम के साथ तबला बजाते हुए चल रहे थे। जुलूस मुख्य मार्ग और चौराहे से होते हुए इमामबाड़ा पहुंचा। वहां फातिहा पढ़ने के बाद ताजियेदार पुरानी बाजार रोड के रास्ते अपने चौक की ओर लौट गए। जुलूस का संचालन कर रहे मोहम्मद असलम ख़ान ने जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, मीडियाकर्मियों व सभी समुदायों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जुलूस में नूर मोहम्मद ख़ान, नफ़ीस ख़ान, आसिफ अली, जुबेर इरदासी, जाहिद अब्बासी, इलियास मोनू, शम्स तबरेज़, परवेज़ अंसारी, राजू सहित ताजियेदार शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा।

















