यातायात विभाग ने स्कूली बसों को लेकर चलाया सघन चेकिंग अभियान
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
यातायात पुलिस द्वारा बुधवार को स्कूली वाहनो के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें मानक के अनुरुप बसों के खिड़की, जाली, आपातकालीन द्वार की स्थिति, रख-रखाव, यातायात नियमों के पालन, वाहन के समस्त प्रपत्र, ड्राइवर का लाइसेंस और सीट से अधिक बच्चे तो नही बैठाये गए आदि की जांच की।इनके विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए 56 वाहनों को चेक किया गया। 16 वाहन के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।

साथ ही जनपद के सभी विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को हिदायत दी कि प्राइवेट वाहनों का प्रयोग बच्चों को विद्यालय आवागमन में नहीं करेंगे, विद्यालय के सभी स्कूली वाहनों के आवश्यक कागजात पूर्ण कराकर मानक के अनुरुप ही संचालन कराएं, स्कूली वाहन में सीट से अधिक बच्चों को न बैठाएं। निर्देशों के विरुद्ध पाये जाने पर इनके विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

















