युवक की मौत, मां ने प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप, अंतिम संस्कार रुका

युवक की मौत,मां ने प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप,अंतिम संस्कार रुका

# विधायक रमेश सिंह के आश्वासन के बाद माने परिजन

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              कोतवाली क्षेत्र के मजडीहां गांव में युवक चंदन राजभर की मौत के बाद रविवार देर शाम माहौल तनावपूर्ण हो गया।पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी तथा निष्पक्ष कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले हुई मारपीट की घटना में घायल होने के बाद चंदन का इलाज चल रहा था।उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की मां प्रभावती देवी ने ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सोमवार सुबह विधायक रमेश सिंह मृतक के घर पहुंचे।उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने के साथ निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। विधायक के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।उधर,क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला पूर्व में हुई मारपीट की घटना से जुड़ा है।
घायल चंदन का इलाज जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में चल रहा था,जहां उसकी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हृदयाघात बताया गया है।हालांकि मामले की जांच अभी जारी है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सकीय अभिलेखों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है।जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे,उनके अनुरुप आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleनकली दवाओं के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई, लखनऊ और गोंडा में करोड़ों की दवाएं जब्त
Next articleचचेरे भाइयों पर मानसिक रुप से कमजोर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दोनों को भेजा जेल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?